दीपावली 2022: दीपावली लक्ष्मी पूजा का त्यौहार 24 अक्टूबर 2022 सोमवार को मनाया जाएगा।
इस वर्ष 2022 में कार्तिक अमावस्या तिथि 24 अक्टूबर शाम 5:28 से प्रारंभ होकर 25 अक्टूबर शाम 4:19 तक है। 25 अक्टूबर को अमावस्या तिथि प्रदोष काल से पहले ही समाप्त हो रही है। जबकि 24 अक्टूबर को अमावस्या तिथि प्रदोष काल में मौजूद रहेगी। इसके साथ-साथ निश्त काल में भी अमावस्या तिथि ही होगी। 25 अक्टूबर को ही सूर्य ग्रहण भी है। जिसका सूतक काल पहले ही आरंभ हो जाएगा। इन्हीं सब कारणों से दीपावली का पर्व 24 अक्टूबर को ही सर्वमान्य रूप में पूरे भारतवर्ष में मनाया जाएगा।
दीपावली महोत्सव हमारे देश भारत में 5 दिनों तक बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। वर्ष 2022 में यह उत्सव रविवार 23 अक्टूबर से प्रारंभ होकर वीरवार 27 अक्टूबर तक चलेगा।
इस दीपोत्सव का प्रारंभ धन त्रयोदशी से होता है। तथा समाप्ति यम द्वितीया यानी भाई दूज पर होती है।
दीपावली महोत्सव के 5 पर्व हमें जीवन में काम आने वाले पांच महत्वपूर्ण संदेश देते हैं। यह महोत्सव हमें स्वास्थ्य, मृत्यु, धन, प्रकृति, प्रेम और सद्भाव के महत्व का संदेश देता है।
धनतेरस | धन्वंतरि त्रयोदशी 23 अक्टूबर रविवार 2022
दीपावली महोत्सव का प्रथम दिन धनतेरस के नाम से जाना जाता है। कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी के दिन समुद्र मंथन के पश्चात भगवान धन्वंतरि की उत्पत्ति हुई थी। इसी कारणवश इस दिन को धन्वंतरि त्रयोदशी के रूप में भी मनाया जाता है। जैसा कि हम सभी जानते हैं जीवन में किसी भी प्रकार की सुख की अनुभूति तभी होती है जब हम स्वस्थ और निरोग रहे इसी कारणवश आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि की पूजा दीपोत्सव के प्रथम दिन की जाती है। ऐसी मान्यता है कि समुद्र मंथन के पश्चात भगवान धन्वंतरि जब अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। तब उनके साथ विभिन्न प्रकार के बहुमूल्य रत्न और आभूषण भी समुद्र से प्रकट हुए थे। इसी कारणवश इस दिन को धनतेरस भी कहते हैं। धनतेरस के दिन सोने चांदी की वस्तुएं खरीदने की प्रथा चली आ रही है।
कुछ समय से धनतेरस को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के रूप में भी मनाया जाने लगा है। जैन धर्म के अनुयाई धनतेरस को धन्य तेरस या ध्यान तेरस भी कहते हैं क्योंकि इस दिन भगवान महावीर ध्यान में लीन हुए थे और 3 दिन पश्चात यानी दीपावली के दिन निर्वाण को प्राप्त हुए थे।
धनतेरस की पूजा मुहूर्त
वर्ष 2022 में धनतेरस का त्यौहार 23 अक्टूबर रविवार 2022 को मनाया जाएगा।
धनतेरस पूजा मुहूर्त
शाम 5:44 से 6:05 तक
प्रदोष काल शाम 5:44 से रात 8:16 तक
वृषभ कॉल शाम 6:58 से रात 8:54 तक
आप 23 अक्टूबर को भगवान धन्वंतरि की पूजा, दीप दान, महालक्ष्मी जी का पाठ कर सकते है।
धनतेरस पर क्या खरीदें और क्या ना खरीदे
क्या खरीदना चाहिए धनतेरस पर: धनतेरस पर कुछ वस्तुओं की खरीदारी करना खास तौर पर शुभ माना जाता है। धनतेरस पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए मुख्य रूप से 5 वस्तुओं में से कोई एक चीज तो अवश्य ही अपने घर पर लेकर आए। ऐसा करने पर आप मां लक्ष्मी की विशेष कृपा के पात्र होंगे।
ये 5 विशेष वस्तुएँ हैं-- मिट्टी के गणेश लक्ष्मी की मूर्तियां और मिट्टी के दिए, गोमती चक्र, शुद्ध चांदी की वस्तुएं, धनिया के बीज और झाड़ू
क्या नहीं खरीदना चाहिए धनतेरस पर
धनतेरस के शुभ अवसर पर कुछ वस्तुओं को कभी नहीं खरीदना चाहिए इन वस्तुओं को खरीदने पर घर में दुर्भाग्य आता है और बरकत नहीं रहती। यह वस्तुएं हैं--
स्टील और अल्युमिनियम के बर्तन, लोहे की वस्तुएं ,धार दार चीजें जैसे चाकू कैंची आदि, प्लास्टिक का सामान, कांच या सिरामिक (चीनी मिट्टी) का समान या बर्तन, किसी भी प्रकार की काले रंग की वस्तु, कोई भी अशुद्ध तेल जैसे रिफाइंड आदि।
धनतेरस और वास्तु शास्त्र
वास्तु शास्त्री सुनील मेहतानी के अनुसार वास्तु शास्त्र में ईशान कोण का एक खास महत्व है। ईशान कोण घर का सबसे पवित्र कौन माना जाता है। धनतेरस पर भी पूजा करने से पूर्व ईशान कोण की ओर विशेष ध्यान देना चाहिए।
ईशान कोण से तात्पर्य घर की उत्तर पूर्व कोने से है। धनतेरस पर ईशान कोण को विशेष रूप से साफ और स्वच्छ बनाने की हर संभव कोशिश करनी चाहिए। ईशान कोण के किसी भी प्रकार से दूषित या अस्वस्थ होने पर आपको अपनी की गई पूजा का फल पूर्ण रूप से नहीं होगा। इसलिए अपने घर के ईशान कोण को हर संभव प्रयास से स्वच्छ और पवित्र रखे।
ईशान कोण के अतिरिक्त अपने घर की उत्तर दिशा और ब्रह्मस्थान का भी विशेष रूप से ध्यान रखें। घर की उत्तर दिशा को भी साफ सुथरा बनाए रखें। ब्रह्म स्थान से तात्पर्य घर के बिल्कुल बीच के स्थान से है। इसका अर्थ है कि घर के बिल्कुल बीच के स्थान पर किसी भी प्रकार का फालतू समान और जूते चप्पल इत्यादि ना रखें। इस स्थान को यथासंभव खाली और साफ सुथरा बनाए रखें इन उपायों से भी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। और अपनी कृपा दृष्टि हमेशा बनाए रखती हैं।
वर्ष 2022 में नरक चतुर्दशी का पर्व 23 अक्टूबर रविवार शाम 6:03 से प्रारंभ होकर 24 अक्टूबर शाम 5:27 तक मनाया जाएगा उदया तिथि तथा स्नान के महत्व के कारण नरक चतुर्दशी का पर्व 24 अक्टूबर सोमवार को मनाना ही श्रेष्ठ होगा।
दीपावली महोत्सव का दूसरा दिन नरक चतुर्दशी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को नरक चौदस या रूप चौदस भी कहते हैं। कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को धर्मराज यम की पूजा करके दीपदान किया जाता है। नरक चतुर्दशी हमें यह संदेश देती है कि मृत्यु एक शाश्वत सत्य है। तथा अंतिम गति भी है जो हमेशा याद रखना चाहिए।
धर्मराज यम को याद करते हुए दीपदान करने से असमय मृत्यु के भय से भी मुक्ति मिलती है।
इस दिन सूर्योदय से पूर्व उबटन लगाकर स्नानादि किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने पर रुप तथा सौंदर्य की वृद्धि होती है। इसी कारणवश इस दिन को रूप चौदस भी कहते हैं।
कहते हैं कि नरक चतुर्दशी के दिन ही भगवान कृष्ण ने नरकासुर का वध करके 16,100 कन्याओं को उसके बंदी गृह से मुक्त किया था इसी उपलक्ष में दीए जलाए जाते हैं।
नरक चतुर्दशी पूजा शुभ मुहूर्त
अभ्यंग स्नान मुहूर्त : प्रातः 5:24 से 6:40 तक
चतुर्दशी तिथि समाप्त 24 अक्टूबर शाम 5:27 तक
दीपावली /लक्ष्मी पूजा 24 अक्टूबर 2022 सोमवार
इस वर्ष 2022 में कार्तिक अमावस्या तिथि 24 अक्टूबर शाम 5:28 से प्रारंभ होकर 25 अक्टूबर शाम 4:19 तक है। 25 अक्टूबर को अमावस्या तिथि प्रदोष काल से पहले ही समाप्त हो रही है। जबकि 24 अक्टूबर को अमावस्या तिथि प्रदोष काल में मौजूद रहेगी इसके साथ-साथ निश्त काल में भी अमावस्या तिथि ही होगी। 25 अक्टूबर को ही सूर्य ग्रहण भी है जिसका सूतक काल पहले ही आरंभ हो जाएगा। इन्हीं सब कारणों से दीपावली का पर्व 24 अक्टूबर को ही सर्वमान्य रूप में पूरे भारतवर्ष में मनाया जाएगा। अतः संयोगवश 24 अक्टूबर सोमवार को ही नरक चतुर्दशी (छोटी दीपावली) तथा दीपावली दोनों पर्व मनाए जाएंगे।
कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की अमावस्या का दिन दीपावली और लक्ष्मी पूजा के रूप में मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि धन ऐश्वर्य समृद्धि की देवी महालक्ष्मी का प्रादुर्भाव इसी दिन हुआ था। इसीलिए इस दिन महालक्ष्मी की पूजा विशेष रूप से की जाती है। शास्त्रों के अनुसार ऐसी मान्यता है कि इसे दिन भगवान राम सीता माता और लक्ष्मण जी के साथ रावण का वध करके तथा 14 वर्ष का वनवास पूरा करके इस दिन अयोध्या वापस आए थे। इसी खुशी में सब देशवासियों ने दीए जलाए थे तभी से यह दिन दीपावली के रूप में मनाया जाता है।
वर्ष 2022 में दीपावली यानी लक्ष्मी पूजा का पर्व 24 अक्टूबर 2022 सोमवार को मनाया जाएगा। माता लक्ष्मी की पूजा करने से पूर्व प्रथम पूज्य देव गणेश जी की पूजा करने का भी विधान है। गणेश जी और लक्ष्मी जी के साथ माता सरस्वती की पूजा भी की जाती है। ऐसी मान्यता है की लक्ष्मी जी की पूजा करने से हमें सुख संपत्ति धन ऐश्वर्य आदि की प्राप्ति होती है। परंतु ऐसे धन की प्राप्ति होने से पूर्व, बुद्धि के देवता गणेश जी तथा ज्ञान की देवी माता सरस्वती की पूजा इसलिए की जाती है, ताकि हम सद्बुद्धि के साथ ज्ञान पूर्वक धन का उचित प्रयोग कर सकें।
लक्ष्मी गणेश पूजा मुहूर्त
24 अक्टूबर सोमवार 2022
घर के लिए : शाम 6:53 से 8:44 तक
व्यापारियों के लिए: रात 1:21 से 3:25 तक
इस वर्ष गोवर्धन पूजा विश्वकर्मा पूजा का पर्व 25 अक्टूबर को होने वाले सूर्य ग्रहण के कारण 26 अक्टूबर बुधवार को मनाया जाएगा
25 अक्टूबर को होने वाले सूर्य ग्रहण के कारण तथा उदया तिथि के कारण गोवर्धन पूजा 26 अक्टूबर बुधवार को मनाई जाएगी।
कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रथमा तिथि को गोवर्धन पूजा के रूप में मनाया जाता है। गोवर्धन पूजा हमें प्रकृति तथा विभिन्न पशु पक्षियों का महत्व बताती है। ऐसी मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी सबसे छोटी उंगली पर उठाकर गांव वासियों की इंद्र देवता के प्रकोप से रक्षा की थी।
इस दिन लोग गाय बैल आदि की पूजा करते हैं मंदिरों तथा विभिन्न स्थानों पर अन्नकूट का आयोजन किया जाता है। जिसका भोग भगवान को अर्पित करके प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है। यह दिन विश्वकर्मा पूजा के रूप में भी मनाया जाता है। एक दिन विभिन्न कलाकार तथा कारीगर अपने औजारों तथा उपकरणों की पूजा भी करते हैं। वर्ष 2022 के दीपोत्सव का चौथा दिन इस बार 26 अक्टूबर बुधवार को गोवर्धन पूजा तथा विश्वकर्मा पूजा के रूप में मनाया जाएगा।
गोवर्धन पूजा शुभ मुहूर्त
26 अक्टूबर बुधवार सुबह 6:33 से 8:48 तक
दीपावली महोत्सव का पांचवा दिन कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को भाई दूज के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को यम द्वितीया भी कहते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन धर्मराज यमराज अपनी बहन यमुना के घर गए थे उनकी बहन ने अपने भाई का तिलक करके भोजन कराया था। तथा उनकी लंबी उम्र की कामना की थी। तभी से यह त्यौहार भाई दूज के रूप में भी मनाया जाता है। इस वर्ष 2022 को भाई दूज का पर्व 26-27 अक्टूबर बुधवार - वीरवार, को मनाया जाएगा भाई दूज का पर्व प्रेम तथा सद्भाव का संदेश देता है।
अश्विन मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 26 अक्टूबर बुधवार को दोपहर 2:42 से प्रारंभ होकर 27 अक्टूबर दोपहर 12:45 तक रहेगी 26 अक्टूबर को भाई दूज का शुभ मुहूर्त है वहीं उदया तिथि के अनुसार 27 अक्टूबर को भी भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा ऐसे में इस बार 26 और 27 अक्टूबर दोनों ही दिन भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा
शुभ मुहूर्त भाई दूज तिलक का शुभ मुहूर्त
26 अक्टूबर बुधवार 2022
दोपहर 1:18 से दोपहर 3:33 तक
27 अक्टूबर वीरवार 2022
दोपहर 12:45 तक
आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
Please like and share it
19th Mar 2023
15th Feb 2023
21st Oct 2022
10th Oct 2022
25th Sep 2022
10th Sep 2022
2nd Apr 2022
28th Feb 2022
5th Feb 2022
9th Jan 2022
Ask Acharya for any query related to Vaastu, Astrology, Numerology, Palmistry, Interior and More.
© Copyright 2023 AskAcharya. All right Reserved - Website Designed & Developed By UnitedWebSoft.in