वर्ष 2021 का पहला चंद्र ग्रहण: इस साल वर्ष 2021 में 4 ग्रहण लगेंगे। इस साल 2021 में लगने वाले कुल 4 ग्रहणों मे - 2 चंद्रमा ग्रहण और 2 सूर्य ग्रहण है। पहला चंद्र ग्रहण 26 मई दिन बुधवार वैशाख पूर्णिमा के दिन लगेगा। दूसरा चंद्र ग्रहण 19 नवंबर 2021 को होगा। जो भारत के उत्तर पूर्वी मे सूर्य के अस्त होने के बाद दिखाई देगा और इसी प्रकार पहला सूर्य ग्रहण 10 जून 2021 जेष्ठा नक्षत्र कृष्ण अमावस्या के दिन और दूसरा सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर 2021 को मार्गशीष अमावस्या के दिन लगेगा। यह दोनों सूर्य ग्रहण भी भारतवर्ष में दिखाई नहीं पड़ेंगे।
ग्रहण का महत्त्व ज्योतिष महत्व तो होता ही है। लेकिन साथ-साथ इसका धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व भी है।
इस लेख मे आप जानेगे
भारत में कब होगा चंद्रग्रहण
कहां दिखाई देगा चंद्रग्रहण
किस नक्षत्र ओर राशि पर होगा चंद्रग्रहण
क्या सूतक आदि विचार किया जाएगा
सुपर ब्लड मून
चंद्रग्रहण का विभिन्न राशियों पर प्रभाव
चंद्र ग्रहण 26 मई दिन बुधवार 2021 को दोपहर 3:15 बजे से शुरू होकर 6:23 बजे तक रहेगा क्योंकि यह समय दिन का समय है इसलिए इसका प्रभाव यहां अधिक नहीं होगा।
26 मई दिन बुधवार 2021
दोपहर 3:15 बजे से शुरू होकर 6:23 बजे तक
यह ग्रहण दुनिया के कई देशों में दिखाई देगा। पूर्वी एशिया, प्रशांत महासागर, उत्तरी व दक्षिण अमेरिका के ज्यादातर हिस्सों और ऑस्ट्रेलिया मे पूर्ण चंद्रग्रहण दिखाई देगा। भारत देश के लोग पूर्ण चंद्रग्रहण नहीं देख पाएंगे। लेकिन पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों के लोग आंशिक चंद्र ग्रहण का आखिरी हिस्सा ही देख पाएंगे, वह भी पूर्वी आसमान से बहुत करीब, जब चंद्रमा निकल ही रहा होगा।
कोलकाता में चंद्रमा शाम सवा छह बजे निकलेगा और दिलचस्पी रखने वाले लोगों को आंशिक चंद्रग्रहण की कुछ मिनट तक झलक मिलेगी जो छह बजकर 22 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। दिल्ली, मुंबई और चेन्नई के लोग ग्रहण नहीं देख पाएंगे।
यह चंद्र ग्रहण अनुराधा नक्षत्र और वृश्चिक राशि पर होगा
क्योंकि यह ग्रहण अनुराधा नक्षत्र और वृश्चिक राशिफल पढ़ रहा है। अतः अनुराधा नक्षत्र और वृश्चिक राशि वाले जातको को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। चंद्र ग्रहण के दिन बुध पुर्णिमा भी है अतः इन जातकों को मंत्रों का जाप और प्रभु की आराधना करनी चाहिए।
क्योंकि यह चंद्रग्रहण भारत वर्ष के पूर्वोत्तर क्षेत्र में पड़ रहा है। इसीलिए पूर्वोत्तर क्षेत्र में ही सूतक मान्य होगा। इस चंद्रग्रहण मे दिल्ली में किसी भी तरह के सूतक काल नहीं माना जाएगा। और किसी भी तरह के शुभ कामों पर रोक नहीं होगी।
ग्रहण के बारे मे ओर अधिक जानने के लिए जैसे:
26 मई की शाम आसमान पर पूर्ण चंद्रग्रहण के ठीक बाद एक दुर्लभ विशाल व सुर्ख चंद्रमा (सुपर ब्लड मून) नजर आएगा। एम पी बिरला तारामंडल के निदेशक एवं प्रख्यात खगोल वैज्ञानिक देबीप्रसाद दुआरी ने बुधवार को बताया कि कोलकाता में आखिरी पूर्ण चंद्रग्रहण 10 साल पहले, 10 दिसंबर 2011 को दिखा था।
दुआरी जी के अनुसार 26 मई बुधवार की रात को, सूर्य, धरती और चंद्रमा इस तरह से एक सीध में होंगे कि धरती से यह पूर्ण चंद्रमा के रूप में नजर आएगा और कुछ समय के लिए इसपर ग्रहण भी लगा होगा। चंद्रमा धरती के चक्कर लगाता हुआ कुछ पल के लिए ही धरती की छाया से गुजरेगा और पूरी तरह से इसपर ग्रहण लग जाएगा।
चंद्रग्रहण का विभिन्न राशियों पर निम्न प्रकार प्रभाव रहेगा।
मेष राशि: इस राशि के जातको को यह चंद्रग्रहण कुछ परेशानी देने वाला है, अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें अपने परिजनों की सेहत का ध्यान रखें। आर्थिक दृष्टि से यह ग्रहण लाभ पहुंचाने वाला है।
वृषभ राशि: यह चंद्रग्रहण वृषभ राशि वाले जातकों के लिए स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं लेकर आने वाला है। लेकिन साथ ही साथ लंबे समय से अटकी काम पूर्ण होंगे कोई मनोकामना भी पूरी हो सकती है।
मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातको के लिए यह ग्रहण शुभ रहेगा। शुभ समाचार मिलेगा प्रतियोगिता में सफलता हासिल होगी। आर्थिक रूप से भी उत्तम रहेगा।
कर्क राशि: कर्क राशि वालों इस समय अगर तनाव से बचना है उसके लिए उपाय है इस दिन अपना समय अध्यात्म मे बिताय जितना समय आप प्रभु की प्रार्थना में बीताएंगे उतना ही तनाव से दूर रहेंगे और मानसिक शांति अनुभव करेंगे
सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के लिए यह चंद्र ग्रहण शुभ रहेगा व्यापार में आर्थिक लाभ एवं सफलता प्राप्त करेंगे रिश्तो के लिए भी समय उत्तम है। कोई नया रिश्ता भी बन सकता है।
कन्या राशि: कन्या राशि के छात्रों के लिए भी के बुध पूर्णिमा के दिन पढ़ने वाला यह चंद्रग्रहण शुभ रहेगा। आपके व्यवसाय मैं लाभ एवं नए अवसर प्राप्त होंगे। अगर नौकरी में है जो आय बरने के आसार हैं।
तुला राशि: तुला राशि वालों के लिए भी यह चंद्रग्रहण शुभ रहने वाला है आप फिजूलखर्ची ना करें और अपनी पूंजी को बचाकर चले।
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें अपने परिवार विशेषकर अपने जीवनसाथी से मतभेद ना करें। किसी प्रकार का वाद विवाद करने से बचें।
धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए यह चंद्रग्रहण शुभ नहीं है। आपको किसी से वाद विवाद से बचना चाहिए अपनी वाणी पर संयम बनाकर रखें वर्ष में किसी से ना उलझे इस समय कुछ आर्थिक हानि के लिए भी संकेत है।
मकर राशि: मकर राशि जातक के लिए बुध पुर्णिमा के दिन पढ़ने वाला यह ग्रहण शुभ रहेगा। आर्थिक लाभ के साथ-साथ मानसिक शांति भी प्राप्त होगी।
कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों के लिए चंद्रमा ग्रहण मिलाजुला फल देगा। आपको अपने माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उनकी सेवा करें इस दिन अपना समय अध्यात्म में बिताय।
मीन राशि: मीन राशि के जातकों के लिए भी यह चंद्रग्रहण मिलाजुला फल देगा। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें इस दिन पूजा अर्चना करें। किसी भी वाद-विवाद से बचे अनयथा मानसिक हानि के साथ साथ आर्थिक नुकसान होने की भी संभावना है।
2nd Apr 2022
28th Feb 2022
5th Feb 2022
9th Jan 2022
18th Nov 2021
31st Oct 2021
6th Oct 2021
20th Jun 2021
9th Jun 2021
22nd May 2021
Ask Acharya for any query related to Vaastu, Astrology, Numerology, Palmistry, Interior and More.
© Copyright 2022 AskAcharya. All right Reserved - Website Designed & Developed By UnitedWebSoft.in