चंद्र ग्रहण 2021

  • Home    >
  • चंद्र ग्रहण 2021
  • 18th Nov 2021

चंद्र ग्रहण 2021

 

वर्ष 2021 का अंतिम चंद्रग्रहण 19 नवंबर शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा के दिन लगेगा। इस दौरान पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच से गुजरेगी यह पूर्ण चंद्रग्रहण ना होकर एक खंडग्रास चंद्रग्रहण होगा। यह चंद्र ग्रहण इस सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण होगा। खगोल शास्त्रियों के अनुसार इस दौरान चंद्रमा का रंग लाल सुर्ख होगा।

ग्रहण कब क्यू ओर कैसे 

चंद्र ग्रहण : ग्रहण का समय और कहां कहां दिखाई देगा?

 

भारतीय समय अनुसार ग्रहण काल की कुल अवधि लगभग 5 घंटे 59 मिनट की होगी ग्रहण की शुरुआत सुबह 11:34 पर होगी और समापन शाम के 5:33 पर होगा।

 

साल 2021 का यह अंतिम चंद्र ग्रहण यूरोप, मेक्सिको, अमेरिका, पश्चिम अफ्रीका ,पूर्वी एशिया ,इंडोनेशिया, रूस, चीन, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन में दिखाई देगा।

भारत मे कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण: संपूर्ण भारत में यह चंद्रग्रहण दिखाई ना देकर केवल उत्तर पूर्वी राज्यों, असम और अरुणाचल प्रदेश में ही दिखाई देगा।

 

 

सूतक काल:

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण को अशुभ घटना मानते हुए शुभ कार्यों की मनाई होती है ग्रहण काल के दौरान पूजा-पाठ मंदिरों में भी नहीं किए जाते 19 नवंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण ना होकर उपछाया चंद्र ग्रहण होगा

सूतक काल पूर्ण चंद्र ग्रहण शुरू होने के 9 घंटे पूर्व प्रारंभ हो जाता है परंतु उपछाया चंद्र ग्रहण लगने पर सूतक काल  मान्य नहीं होता अतः इस चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक नियमों का पालन करना आवश्यक नहीं है

 

विभिन्न राशियों पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव

 

19 नवंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण वृषभ और कृतिका नक्षत्र में लगेगा इस ग्रहण का प्रभाव कुछ राशियों पर अच्छा तो कुछ पर प्रतिकूल हो सकता है

तुला, कुंभ और मीन राशि वाले जातकों के लिए आने वाला चंद्र ग्रहण शुभ समाचार ला सकता है व्यापार में लाभ ,कार्य में सफलता और तरक्की मिलने की संभावना विभिन्न ज्योतिष शास्त्रों द्वारा जताई जा रही है

वहीं दूसरी ओर सिंह, वृश्चिक ,मेष और वृषभ राशि वाले जातकों को कुछ छोटी-मोटी परेशानियां जैसे स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें या आर्थिक परेशानी आदि आने की संभावना है इस राशि वाले जातक ग्रहण की अवधि के दौरान नया निवेश सोच समझ कर करें

उपाय ग्रहण की समाप्ति के पश्चात अनाज, कपड़े, धनराशि आदि का दान करने से ग्रहण के अशुभ प्रभाव को कम किया जा सकता है

  • Share :